फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four arrested with the stolen Tempo township

बस्ती से चुराई टेंपो के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 09 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 09 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with the stolen Tempo township
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार को चोरी की एक टेंपों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में पकड़े गए लोगों के पास से 7500 रुपये नकदी भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने बस्ती कोतवाली और खलीलाबाद क्षेत्र में हुई  चोरी की दो घटनाओं का भी पदाफाश किया। पकड़े गए चोर बस्ती जिले के निवासी है।
विज्ञापन

कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को चौकी प्रभारी कांटे रामभवन यादव के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक टेंपों गुजरी और उसे रोक कर कागजात मांगा गया तो नहीं दिखा पाए। टेंपों में सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान शिव पूजन वर्मा निवासी रूस्तमपुर, बडोखर थाना सोनहा ,जितेंद्र गौड उर्फ चुन्नी लाल निवासी टाउन क्लब के पीछे कालीकुंज बैरियहवा कोतवाली बस्ती, सानू उर्फ पंडित गौड़ निवासी कंडजल टोला पुराना बाल कारागार के पीछे कोतवाली बस्ती और सलमान अली उर्फ भोलू निवासी जयपुरवा थाना कोतवाली बस्ती के रूप में हुई।  पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि छह मई को बस्ती के ओरीजोत से टेंपों नंबर यू पी 51 टी- 3989 को चुराया था और उसने बेचने के लिए ले जा रहे थे। आगे बताया कि पता करने पर मालूम हुआ कि बरामद टेंपों के चोरी होने के संबंध में ओरीजोत निवासी रवींद्र कुमार ने कोतवाली बस्ती में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि 16 /17 मार्च की रात कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जबकि कोतवाली बस्ती के बभनगांवा में भी चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की। तलाशी में उनके पास से बरामद हुए 7500 रुपये चोरी के है और उन्हें हिस्से में मिला था। कोतवाल ने आगे बताया कि पकड़ा गया शिवपूजन वर्मा शातिर चोर है और वह पूर्व भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed