फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former union vice president shot

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष को गोली मारी 

Thu, 25 Aug 2016 11:09 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Thu, 25 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Former union vice president shot
घायल धीरज पांडेय को जिला अस्पताल लाया गया।  - फोटो : अमर उजाला
 छात्रसंघ चुनाव की रंजिश में गुरुवार शाम को तितौवा चौराहे पर एक युवक ने एक पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष के बाएं पैर के जंघे में गोली मार दी। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घायल छात्र नेता को जिला अस्पताल लाया गया, यहां गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को दौड़ा कर पिस्टल के साथ पकड़ लिया। वहीं देर रात धीरज के पिता की तहरीर पर शुभ्‍ाम राय, आशुतोष व पंकज दुबे और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इसमेें शुभम पर गोली मारने का आरोप है।
विज्ञापन


तितौवा चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर दो गुटों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कहासुनी हो गई। उसी बीच एक युवक ने पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय पुत्र ओंकारनाथ पांडेय निवासी तेनुहारी दोयम को गोली मार दी। वहीं हवाई फायरिंग से वहां मौजूद लोग सहम गए और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन


उसी बीच सूचना पर चीता मोबाइल ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और भाग रहे एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और खोखा भी बरामद किया। बाद में सीओ आर के सिंह, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, एसआई अवधेश पांडेय और स्वॉट टीम के अलावा काफी पुलिस कर्मी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल से पुलिस चार बाइक भी बरामद की। वहीं घर के लोग घायल पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष को लोग जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में एसपी शैलेश कुमार पांडेय कोतवाली पहुंच गए और पकड़े गए आरोपी युवक से पूछताछ की। 


एसपी ने बताया कि आरोप है कि छात्रसंघ चुनाव के विवाद को लेकर तितौवा मोहल्ले में चाय की दुकान के पास पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय को शुुुभम राय ने गोली मार दी। आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा   रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed