{"_id":"57040c154f1c1b5935c81584","slug":"filing-false-cases-infuriated-instructor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत केस दर्ज कराने पर गुस्साए अनुदेशक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत केस दर्ज कराने पर गुस्साए अनुदेशक
sant kabir nagar
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में जिलाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक अनुदेशक पर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराने पर नाराजगी जताई गई। बैठक के बाद अनुदेशकों ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले 40 दिन से संगठन का आमरण अनशन व धरना प्रदर्शन लखनऊ में चल रहा है। अनुदेशक एक अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आत्मदाह करने के लिए विद्यालय से आए थे। जिसमें अनुुदेशक रूद्रेश कुमार त्रिपाठी भी आए थे। इसी दिन अनुदेश के ऊपर फर्जी तरीके से महुली पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस विवाद से रूद्रेश त्रिपाठी का कुछ भी लेना देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि रूद्रेश पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नही किया गया तो अनुदेशक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सरंक्षक सुमित चौबे, महामंत्री संजय यादव, प्रमोद सिंह, कमलेश आर्य, दिनेश कुमार, अनूप कुमार राय, सुमित कुमार दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।