{"_id":"572e384e4f1c1b083f5cdd2c","slug":"encephalitis-patients-will-be-marked","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस के मरीजों को किया जाएगा चिह्नित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंसेफेलाइटिस के मरीजों को किया जाएगा चिह्नित
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 08 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ कार्यालय में शनिवार को जनपद के सीएचसी पीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी सीएचसी पीएचसी पर एक इंसेफेलाइटिस से संबधित चिकित्सक की तैनाती की जाए और वे वहा पर आने वाले इंसेफेलाइटिस के मरीजो को चिह्नित करेंगे और उनका इलाज करवाना सुनिश्चित कराएंगे।
सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इंसेफेलाटिस को लेकर सरकार गंभीर है। हर सीएचसी और पीएचसी पर एक चिकित्सक की तैनाती की जाए। जो अपने क्षेत्र के इंसेफेलाइटिस के मरीजों को चिह्नित करेंगे और उनका इलाज कराएंगे। इसके साथ ही मरीज को जिला अस्पताल में भी भेजेंगे। जहां अच्छी तरह से उसका उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि जेईएसवाई के लाभार्थियों के अंशदान का भुगतान कम हुआ है। इसे बढ़ाया जाए। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि टीवी के मरीजों को हर दवा अस्पताल में उपलब्ध कराई जाए। अगर कही बाहर से दवा लिखी जाती है तो उस चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों का प्राथमिकता के तौर पर इलाज किया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ. कपिल मुनि मिश्र, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मोहम्मद अकरम, डॉ. सिद्घेश्वरी, मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।