फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   during delivery child dead

प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, बिफरे परिजन

Thu, 05 Jul 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
during delivery child dead
hospital
धनघटा। महुली क्षेत्र के इटौवा निवासी महिला ने सीएचसी नाथनगर में तैनात स्टॉफ नर्स पर लापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि स्टॉफ नर्स की लापरवाही से प्रसव के दौरान उसके बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि मां को गंभीर हालत में बस्ती के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने महुली पुलिस को तहरीर देकर स्टॉफ नर्स के खिलाफ बच्चे की हत्या करने का केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


इटौवा निवासी बिंदू देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को प्रसव के लिए सीएचसी नाथनगर में ले जाया गया था। जहां स्टाफ नर्स ने इलाज शुरू किया। आरोप है कि जब गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने स्टॉफ नर्स से मरीज को जिला अस्पताल रेफर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन स्टॉफ नर्स थोड़ी देर में रेफर करने की बात कह कर परिजनों को अस्पताल से बाहर कर दिया। आरोप है कि स्टॉफ नर्स ने बेड पर पड़ी मरीज के पेट पर चढ़ कर जबरिया प्रसव कराने का प्रयास किया। उसका परिणाम हुआ कि मृत बच्चा पैदा होने के बाद मां की तबियत नाजुक हो गई।


आनन-फानन में मां को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने इसकी शिकायत सीएमओ से भी की। पुलिस को तहरीर देकर बिंदू देवी ने स्टाफ नर्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। इंस्पेक्टर महुली रोहित प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed