फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dispute kinnars two party

किन्नरों के दो गुटों में विवाद

Tue, 07 Jun 2016 12:14 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
dispute kinnars two party
किन्नर अखाड़ा - फोटो : ANI
वसूली को लेकर बृहस्पतिवार को किन्नरों का दो गुट आमने-सामने हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी तकरार के बाद मामला थाने पहुंचा। एक पक्ष ने दूसरे पर सीमा क्षेत्र में बेवजह दखल देने का हवाला देते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


भीटी रावत में गोरखपुर तथा बस्ती-संतकबीरनगर के किन्नरों का दल आपस में तकरार करने लगा। गोरखपुर से आए किन्नर महदेइयां गांव में बधाई वसूलने जा रहे थे। इसी बीच पड़ोसी जनपद के भी किन्नर आ गए। दोनों अपना क्षेत्र बताते हुए विवाद करने लगे।
विज्ञापन


दोनों के बीच बहस हुई जिससे लोगों की भीड़ जुट गई। विवाद बढ़ता देख अन्य किन्नर भी जुट गए तथा भीड़ की शक्ल में गोरखपुर के किन्नरों का गुट सहजनवां थाने पहुंचा। गोरखपुर के किन्नर शोभा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उनके गुरु आशा देवी के समय में तय हुआ था कि आमी नदी जो दोनों जिलों को विभाजित करती है, अपने जिले में किन्नर वसूली करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उस बात से मुकर कर बस्ती व संतकबीरनगर के किन्नर गोरखपुर जिले की सीमा में वसूली कर रहे हैं। सहजनवां क्षेत्र के टडवां गांव के किन्नर प्रिया पड़ोसी जिले की टीम में है। उसी के सह पर पड़ोसी जिले के किन्नर गोरखपुर में आ रहे हैं।  शोभा का आरोप है कि किन्नरों ने गाली गलौज की तथा वसूली करने पर मारने पीटने की धमकी दी। इस बाबत एसओ यादवेन्द्र पाल का कहना है कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed