{"_id":"5ac909884f1c1bc3618b6183","slug":"crop-turn-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से चार बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से चार बीघा गेहूं की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खेतों में लगी आग बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली क्षेत्र के नोक्ता गांव में शनिवार को दोपहर में शार्ट सर्किट से लगी आग से चार बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड और मुखलिसपुर चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।
नोक्ता गांव के सीवान में मुखलिसपुर पंप कैनाल के पूरब शनिवार को दोपहर में यूकेलिप्टस के बाग से होकर गुजरे बिजली के तार से निकली चिंगारी से गांव निवासी रामकोमल यादव के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाते, बगल में स्थित अन्य खेतों की फसलें भी जलने लगीं। आग से रामकोमल की एक बीघा, विद्यावती देवी की डेढ़ बीघा, रामनेवास यादव की एक बीघा तथा वीरेंद्र की पांच बिस्वा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना मिलने पर मुखलिसपुर चौकी पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंच गए। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का आंकलन किया।