{"_id":"5a11c95f4f1c1b95188b4f45","slug":"bsp-workers-made-rampage-at-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा समर्थकों ने थाने में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा समर्थकों ने थाने में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में आयोजित सभा में वाहन पकड़ने के बिरोध में थाने पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल कार्यालय के पास रविवार की शाम चल रही बसपा प्रत्याशी की नुक्कड़ सभा में पहुंचे उड़न दस्ता प्रभारी एक चार पहिया वाहन पर लगे झंडे व बैनर की वजह से उसे थाने उठवा ले गए। बाद में इस घटना से गुस्साएं बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने थाने में पहुंच कर हंगामा मचाया।
उड़नदस्ता प्रभारी से वाहन को थाने में लाने की वजह पूछी तो वह बताए कि वाहन पर विकास रथ लिखा है,लेकिन समर्थक ने वाहन सीज करने अथवा छोड़ने की जिद की तो वह बगैर अनुमति के वाहन पर झंडा लगा होना बता कर सीज करने की बात बताई।
बसपा प्रत्याशी के पति मोतीलाल जायसवाल का आरोप है कि नुक्कड़ सभा की अनुमति ली गई थी और एक जगह कार्यक्रम करके जब दूसरी जगह पहुंचे। सभा चलने के दौरान पहुंचे उड़नदस्ता प्रभारी नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने सभा को बंद करा दिया और उनके वाहन को थाने उठवा ले गए। आरोप है कि प्रशासन ने यह कार्रवाई मनमानी तरीके से की है।
विज्ञापन
उनके समर्थकों ने करीब एक घंटे तक थाने में हंगामा किया। इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात की तो समर्थक मान गए और वहां से हट गए। जबकि उड़नदस्ता प्रभारी वाचस्पति सिंह ने बताया कि बसपा प्रत्याशी प्रमिला जायसवाल की ओर से नगर पंचायत कार्यालय के पास सभा की अनुमति ली गई थी,लेकिन प्रचार वाहन पर बैनर, झंडे की अनुमति आदेश में अंकित नहीं था। जिसकी वजह से आचार संहिता उल्लघंन के आरोप में बैनर ,झंडा लगे वाहन को सीज कर दिया गया। प्रत्याशी के पति के जरिए लगाए गए आरोप निराधार है।