फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bikers gang members arrested

बाइकर्स गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
bikers gang members arrested
बाइकर्स गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
महुली पुलिस ने शुक्रवार को बाइकर्स गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा। उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की। बरामद बाइक महुली कसबा और सिकरीगंज से चुुुराई गई थी। पकड़े गए बाइक चोर महुली और नाथनगर के निवासी बताए गए। 
विज्ञापन

 एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि वह सहयोगी सिपाही ज्ञानचंद यादव, तबरेज, राकेश पांडेय, जमीर अहमद व राममगन भारती के साथ बैंक चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि 30 मार्च को महुली कसबा से चोरी गई बाइक को बेचने के लिए एक युवक हरिहरपुर की तरफ से खलीलाबाद जाने वाला है। सूचना पर चौकी प्रभारी मुखलिसपुर नागेंद्र यादव व एसआई प्रदीप सिंह की मदद से घेरेबंदी विश्वनाथपुर के पास से युवक को बाइक के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

 पूछताछ में उसने अपना नाम राजन कांदू पुत्र शिवचरन निवासी महुली बताया। बाइक का पेपर मांगने पर नहीं दिखा पाया। आगे उसने बताया कि वह बरामद बाइक को महुली चौराहे से चोरी किया था। जिसका नंबर यूपी 58जेड 1767 था। इसका अंतिम दो नंबर मिटा दिया था। पूछ ताछ में आगे बताया कि नाथनगर कसबा निवासी संजीत के साथ मिलकर उसने संतकबीरनगर और गोरखपुर जनपद से बाइकें चुराते थे। संतकबीरनगर से चुराई गई बाइकें गोरखपुर में और गोरखपुर से चुराई गई बाइकें संतकबीरनगर का नंबर बदलकर चलाते और बेचते थे। वर्तमान में संदीप के पास भी चोरी की एक बाइक है, जो गोरखपुर जनपद से चुराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  जिसका नंबर बदलकर वह चला रहा है। उसकी निशानदेही पर संजीत को उसके घर से बाइक के साथ पकड़ा गया। पूछने पर संजीत ने बताया कि वह गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज क्षेत्र के महादेवा चौराहे से चुराया था। जिसका नंबर पहले यूपी 53 बीडब्लू 0638 था। जिसको बदल कर यूपी 58 पी 6351 करके चला रहा था। इस संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि यह बाइक श्यामू पुत्र लालजी निवासी पतीसा, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर की है। जिसके संबंध में 27 मार्च 16 को सिकरीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसओ ने बताया कि बाइकर्स गैंग के पकड़े गए आरोपी  राजन कांदू और संजीत के खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed