{"_id":"58a5ebf94f1c1b1235d87835","slug":"bike-collision-dies-aged-cyclist","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर सेहुड़ा तिराहे के पास गुरुवार को एक बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र के हसनी निवासी इंजमाम (26 )पुत्र सेराजुद्दीन अपनी मौसी अलीमुन्निशा (45 ) पत्नी इंसान अली के साथ बस्ती से एक अस्पताल से मरीज को देखकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रुधौली क्षेत्र के बढ़या माफी निवासी परशुराम(60) साइकिल से दूध बेचने बाघनगर जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग पर सेहुडा तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि साइकिल मोड़ते समय बस्ती की ओर से तेज रफ्तार से गुजरी बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकरा गई। जोरदार टक्कर के कारण साइकिल सवार वृद्ध बीच सड़क पर गिर गए और सिर में पीछे की ओर ओर गंभीर चोट लग गई।
जबकि बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हुए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण एवं चौकी बाघनगर के पुलिसकर्मी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी सेमरियावां ले गए, जहां डॉक्टरों ने परशुराम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भतीजे ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचते ही परशुराम की मौत हो गई। परशुराम की दो पुत्र व तीन पुत्री हैं। एक पुत्र व दो पुत्री की शादी हो चुकी है। बाइक सवार घायलों का इलाज सीएचसी सेमरियावां में चिकित्सकों ने किया। एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि घायल वृद्ध की जिला अस्पताल मे मौत हो गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।