फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beat and snatched away 14 K rupees

युवक की पिटाई कर छीन ले गए 14 हजार रुपये

Sun, 17 Jun 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
beat and snatched away 14 K rupees
मारपीट कर रुपये छीने
धनघटा। महुली क्षेत्र के लखनोहर गांव में शनिवार की शाम गाजियाबाद से डंपर लेकर लौट रहे युवक को गांव के बाहर ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने गांव के ही चार लोगों पर पिटाई कर 14000 रुपये छीन ले जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के लखनोहर गांव निवासी बृजेश पुत्र जयराम ने बताया कि वह गाजियाबाद में किराए पर डंपर देने वाली कंपनी में देखरेख करता है। वह शनिवार को डंपर से सामान लेकर टांडा स्थित थर्मल पॉवर केंद्र पर जा रहा था। परिजनों को धान की रोपाई के लिए पैसे देने वह बस्ती से घर की ओर गाड़ी लेकर मुड़ गया।
विज्ञापन


जैसे ही वह डंपर लेकर लखनोहर गांव के सीवान में स्थित मंदिर के पास पहुंचा, चार युवक उसकी गाड़ी रोकवा लिए। आरोप है कि लोग उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद वे लोग गाड़ी में रखे 14000 रुपये लेकर भाग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में घटना की सूचना पर तमाम लोग पहुंच गए। पीड़ित ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर रोहित प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed