फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beat 6 persons, burnt hut

रंजिश में दंपती समेत छह को पीटा, फूंक दी झोपड़ी

Sun, 17 Jun 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
beat 6 persons, burnt hut
जली झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
बखिरा। क्षेत्र के तेनुडाड़ मंझारी गांव में शनिवार शाम को रंजिश में कुछ लोगों ने दंपती समेत छह लोगों को घर में घुस कर मारा पीटा और बाद में उसकी झोपड़ी भी फूंक दी। रविवार को पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


पीड़ित श्रवण कुमार पुत्र धर्मराज का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की शाम गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडे के साथ उसके घर पर चढ़ आए और गालियां देने लगे। बाद में वे लोग जान माल की धमकी देते हुए घर में घुस गए और उसकी मां दुर्गावती, छोटे भाई की पत्नी अमृता व गीता व पत्नी वंदना को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायलों के शोर मचाने पर नाराज विरोधियों ने उसके छप्पर में आग लगा दी। उसके चाचा रणजीत के छप्पर की दीवार गिरा दी। मना करने पर उनको बुरी तरह से मारेपीटे। चाचा का दांत टूट गया। डायल-100 को सूचना दी गई। जबकि 108 नंबर की एंबुलेंस से घायलों को मेंहदावल सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने बताया कि गंगाराम व उसके बेटे बाबू नंदन, केसरी, अवधेश व पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed