फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   angered villagers kept dead body on road

गांव वालों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Sun, 03 Jun 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
angered villagers kept dead body on road
धनघटा चौक पर अश्विनी चौधरी की हत्या के विरोध में शव रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग और पुलिस की लापरवाही के खिलाफ शनिवार की सुबह लोग उग्र हो गए। नाराज लोगों ने धनघटा चौक पर शव को रखकर रास्ता जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि यदि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ली होती तो अश्विनी की हत्या नहीं होती। जब तक दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सुबह आठ बजे लगा जाम दस बजे तब खुला, जब एएसपी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

      
गागरगाड़ धनघटा निवासी अश्विनी कुमार चौधरी पुत्र राघवेंद्र चौधरी का शव शुक्रवार की सुबह महुली क्षेत्र के अमेदवा गांव के करीब मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर पहुंचे। शनिवार को अंतिम संस्कार के बजाय गांव के लोग व परिवार वाले धनघटा चौक पर शव रखकर जाम लगा दिए।
विज्ञापन


धनघटा और महुली थाने की पुलिस जाम हटवाने का प्रयास करती रही, लेकिन लोग एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लोगों का आरोप था कि अपने मकान के सामने ठेला पर फल बेचने वालों को हटाने के लिए कई बार धनघटा पुलिस से निवेदन किया गया, लेकिन पुलिस उन्हें हटाने के बजाय फल विक्रेताओं से साठगांठ करती रही। इसका नतीजा हुआ कि अश्विनी की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगने के करीब दो घंटे बाद एएसपी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। इस दौरान लोग पुलिस वालों को खरी-खोटी सुनाते रहे। शाम को पुलिस ने चौराहे से अतिक्रमण को हटवा दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस यही कार्रवाई पहले कर दी  होती तो शायद अश्विनी की जान नहीं जाती। रामजानकारी मार्ग पर जाम से यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। राहगीर भी प्रशासन को कोसते सुने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed