फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused were sent to jail

मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया 

Fri, 26 Aug 2016 11:43 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 26 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accused were sent to jail
डेमो पिक
छात्रसंघ चुनाव की रंजिश में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष को गोली मारने के मामले के मुख्य आरोपी शुभम राय को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं घायल छात्र नेता का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उनकी हालत ठीक बताई गई है।
विज्ञापन


 तितौवा चौराहे पर स्थित एक चाय की  दुकान पर गुरुवार शाम दो गुटों में छात्र संघ चुनाव को लेकर विवाद हो गया था। आरोप था कि उसी बीच  शुभम राय ने पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय पुत्र ओंकारनाथ  पांडेय निवासी तेनुहारी दोयम को गोली मार दी। गोली छात्र नेता के बाए जंघे में लगी थी। घटना के बाद चीता मोबाइल ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भाग रहे आरोपी शुभम राय को दौड़ा कर पकड़ लिया था। इस मामले में पुलिस ने घायल छात्र नेता के पिता ओंकारनाथ पांडेय की तहरीर पर आरोपी शुभम राय,आशुतोष,पंकज दूबे और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी शुभम राय को हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष धीरज पांडेय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं और उनकी हालत ठीक है। दोनों गुटों के प्रबल समर्थकों की गतिविधि पर भी पुलिस की नजर रख रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed