{"_id":"5b9fe791867a557ed04919a7","slug":"81537206161-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटने से चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप पलटने से चालक की मौत, दो घायल
Santkabirnagar
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
मगहर। फोरलेन हाईवे पर मगहर दुर्गा मंदिर के निकट सोमवार की सुबह करीब छह बजे गोरखपुर की तरफ जा रही मुर्गियों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चालक व खलासी समेत तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। घायल खलासी व एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनास्थल पर मौजूद और इस हादसे में चोटिल पोखरभिंडा (बिहार) निवासी मुन्ना अली पुत्र अब्दुल्लाह शाह ने बताया कि वे लोग अयोध्या से एक पिकअप पर मुर्गियों को लादकर गोपालगंज (बिहार) जा रहे थे। खलीलाबाद कोतवाली के मगहर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मगहर दुर्गा मंदिर के निकट पहुंचे ही थे कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पिकअप डिवाडर से टकराकर कुछ आगे जाकर रोड पर ही पलट गई। दुर्घटना देख आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंचे और गंभीर रूप से घायल वाहन चालक चंद्रशेखर पांडेय उर्फ बूचन पांडेय (41) पुत्र बाबूराम पांडेय निवासी पहाड़पुर छांगुर थाना उंचाईपुर गोपालगंज बिहार तथा खलासी अली निवासी पहाड़पुर गोपालगंज बिहार व पोखरभिंडा (बिहार) निवासी मुन्ना अली पुत्र अब्दुल्लाह शाह को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां वाहन चालक चंद्रशेखर की इलाज के दौरान मौत हो गई। खलासी अली तथा पिकअप पर बैठे मुन्ना को हल्की चोटें आई थीं। चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि मृत वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गाड़ी मालिक व मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।