फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Strict action will be taken against troublemakers during the student union elections

Almora News: छात्रसंघ चुनाव में हुड़दंगियों पर होगी सख्त का कार्रवाई

Sat, 26 Sep 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against troublemakers during the student union elections
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने, नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और विवेचनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर कॉलेज प्रबंधन से लगातार समन्वय बनाए रखें। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रहार करते हुए उन्होंने थाना प्रभारियों और एसओजी को स्मैक, गांजा और अवैध शराब के सौदागरों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाने और भांग की अवैध खेती को नष्ट करने को कहा। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने महिला अपराधों पर संवेदनशीलता बरतने और साइबर क्राइम की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


दरोगा अनिल बने एम्प्लाई ऑफ द मंथ, 15 पुलिस कर्मी सम्मानित
उत्कृष्ट पुलिसिंग, शानदार गुडवर्क और मानवीय कार्यों के लिए अल्मोड़ा पुलिस के 15 अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कूट रचित (फर्जी) दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये की बड़ी बैंक धोखाधड़ी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने वाले बेस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल जोशी को सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए एम्प्लाई ऑफ द मंथ चुना गया। इसके अलावा कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और यातायात में बेहतरीन काम करने वाले थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद, एनटीडी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल नीरज बिष्ट, राजकुमार कंबोज, धर्मेंद्र सिंह, टीका कार्की (एसडीआरएफ), प्रदीप कार्की, कांस्टेबल किशोर फर्त्याल, योगेश कुमार, राकेश खेतवाल (एसओडी), फायरमैन प्रियांशु कुमार, होमगार्ड भोलेनाथ, सुनील दत्त और अनुचर मोहिनी राणा को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed