{"_id":"5b858c5242c79246773eb34c","slug":"31535478866-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह महीने बाद बिहार में मिली चोरी गई बोलेरो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंद्रह महीने बाद बिहार में मिली चोरी गई बोलेरो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों से बरामद बोलेरो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर। कस्बे के शेरपुर मुहल्ले से पिछले वर्ष मई में चोरी गई बोलेरो का पता चल गया है। बेगूसराय (बिहार) जिले की खोदवंतपुर पुलिस ने गाड़ी मालिक से संपर्क कर जरूरी जानकारी ली है। मंगलवार को खोदवंतपुर थाने के एसआई मगहर पुलिस चौकी पर पहुंचे थे।
शेरपुर मुहल्ला निवासी व वार्ड सभासद सिबतैन मुस्तफा की बोलेरो उनके दरवाजे से बीते वर्ष चार मई की रात में चोरी हो गई थी। गाड़ी मालिक ने खलीलाबाद कोतवाली में केस दर्ज कराया था। मंगलवार को बेगूसराय जिले के खोदवंतपुर थाने के एसआई फागूराम मगहर पुलिस चौकी पहुंचे और सिबतैन मुस्तफा की चोरी गई गाड़ी के संबंध में जानकारी दी।
एसआई ने बताया कि इस वर्ष तीन जनवरी को खोदवंतपुर थाना प्रभारी कुमारी रीता ने गश्त के दौरान बरियारपुर मिडिल स्कूल के सामने सड़क के किनारे खड़ी यूपी 53 नंबर की बोलेरो खड़ी देखकर शक के आधार पर पूछताछ करने पहुंचीं थीं। शराब लाद रहे लोग पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। गाड़ी नंबर के आधार पर इसके वास्तविक मालिक की खोजबीन हो रही थी।
विज्ञापन
इस संबंध में मगहर चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि बेगूसराय जिले की पुलिस गाड़ी के संबंध में छानबीन करने आई थी। चोरी गई गाड़ी पर वहां अवैध शराब लदी थी। बेगूसराय पुलिस को एफआईआर की कॉपी व गाड़ी मालिक सिबतैन मुस्तफा का चरित्र प्रमाणपत्र दे दिया गया है। बेगूसराय पुलिस अब गाड़ी मालिक को सुपुर्दगी के लिए कार्यवाही करेगी।