फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आग से तीन लोगों की झोपड़ियां जलीं

आग से तीन लोगों की झोपड़ियां जलीं

Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
आग से तीन लोगों की झोपड़ियां जलीं
बेलहर कलां के कोठवा मोहल्ले में आग से जली झोपड़ी। - फोटो : amarujala
बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के कोटवा और दुधारा थाना क्षेत्र के देवापार में बुधवार की रात लगी आग से तीन लोगों की झोपड़ियां जल गईं। दीपावली की रात इन घरों का सब कुछ जलने से लोगों की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलहर कलां के पुरवा कोटवा में रामजगत नाई और रामनेवास नाई की झोपड़ी जल गई। ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक झोपड़ी में रखा सामान जल चुका था। बताया जा रहा है कि आगलगी की यह घटना एक झोपड़ी पर जलता हुआ पटाखा गिरने से हुआ। इसी तरह दुधारा क्षेत्र के देवापार में दुखहरन की झोपड़ी में आग लग गई। गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दीपावली की रात जलाए गए दीपक से ही झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


अलग-अलग जगहों पर लगी आग, पांच झोपड़ी जली
हैंसर। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के दो गांवों में आग लगने से पांच लोगों की झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग की लपट से जहां एक मवेशी झुलस गया, वहीं नकदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना तहसील पर दे दी है। कुरमौल गांव निवासी रामआसरे के छप्पर में दोपहर के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उनका मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया और घर में रखा सारा सामान भी जल गया। कुरमौल गांव निवासी शंकर गुप्ता और हरीलाल की झोपड़ी में आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। रात में शकुरचक गांव निवासी राजकुमार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से उनके भाई राजकपूर का छप्पर भी जल गया। गांव के लोग जब तक आग को बुझाते तब तक दोनों के घरों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। राजकपूर का कहना है कि घर में रखा कपड़ा, जेवर और बर्तन जल गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना थाने व तहसील पर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed