{"_id":"5a37fc724f1c1b96368b54e9","slug":"191513618546-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार के सामने दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नायब तहसीलदार के सामने दो पक्ष भिड़े
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
marpeet
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा तहसील सभागार में सोमवार की शाम को तालाबों की नीलामी के दौरान एक गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनो गुटों में हाथा पाई होता देख नायब तहसीलदार ने फोन करके पुलिस बुला लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच थाने में सुलह समझौता हुआ, जिसके कारण तीन दिनों के लिए उस तालाब की नीलामी रोक दी गई।
नाथनगर ब्लॉक के पुत्तसर गांव में स्थित तालाब की नीलामी होनी थी, जिसके लिए बोली बोलने गांव के रामस्वरुप समेत दो तीन लोग आए थे। वहीं तालाब की नीलामी न किया जाए, उसे खाली रखा जाए, इसको लेकर ग्राम प्रधान सुभाष चौधरी के पक्ष में भी कई लोग आए थे। जब पुत्तसर गांव के तालाब की नीलामी की बारी आई तो बोली बोलने के लिए रामस्वरूप खड़ा हुआ। तभी दूसरे पक्ष के लोग हल्ला मचाते हुए उसके पकड़ लिया। इसके बाद दोनो पक्षों में हाथापाई होने लगी। हालात बिगड़ते देख नायब तहसीलदार दीपक गुप्ता ने थाने से फोन करके फोर्स बुला लिया। दोनो पक्षों को लेकर पुलिस थाने पर चली गई। थाने पर दोनो पक्षों के बीच समझौता हुआ। जिसमें तय हुआ कि तहसील का कोई अधिकारी मौके पर पहुंच कर तालाब की स्थित देखेगा। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार ने बताया कि तीन दिन के लिए पुत्तसर गांव के तालाब की नीलामी रोक दी गई है। दोनो पक्षों ने सहमति व्यक्त किया उसके बाद उस पर निर्णय लिया जाएगा।