{"_id":"5cd9a792bdec22070b2730eb","slug":"181557768082-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की पिटाई से गुस्सा, जीजा को पीटते हुए ले आया ससुराल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन की पिटाई से गुस्सा, जीजा को पीटते हुए ले आया ससुराल
Mon, 13 May 2019 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
beat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। क्षेत्र के ददरवार गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पिटाई की तो पत्नी मायके चली गई। इसके बाद मायके लोग बेटी के ससुराल पहुंचकर पिटाई करने वाले पति को पीटते हुए अपने गांव लेकर चले आए। बाद में दोनों पक्ष टाड़ा पुलिस चौकी पहुंचे और मारपीट करने लगे। पुलिस दोनो पक्षों को पकड़कर थाने लाई। यहां समझौते के बाद दोनों पक्ष मान गए।
एसओ धनघटा रणधीर मिश्र ने बताया कि खजुरटिकरा गांव निवासी सभाजीत गुप्ता अपनी बेटी नीलम की शादी क्षेत्र के ददरवार गांव निवासी मोतीलाल गुप्ता के बेटे योगेन्द्र नाथ गुप्ता के साथ की है। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर नीलम और उसके पति योगेन्द्रनाथ के बीच विवाद हुआ तो। पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। जिस पर नीलम नाराज होकर अपने मायके पहुंची और आपबीती से मायके के लोगों को अवगत कराया। उसके बाद नीलम के भाई अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर बहन के ससुराल पहुंच गया। जहां बहनोई घर पर अकेले मिल गया। वहां से उनको पिटते हुए अपने गांव लेकर लोग चले आया। इसकी जानकारी जब योगेन्द्रनाथ के घर वालों को हुई तो वह लोग भी कई लोगों के साथ पुलिस चौकी टाड़ा पर पहुंचे। पुलिस खजुरटिकरा से योगेन्द्रनाथ और उनको मारने पिटने वालों को चौकी पर लाई। जहां दोनो पक्षों के बीच बातचीत होते होते मारपीट होने लगी। पुलिस और वहा मौजूद अन्य लोग बीच बचाव किया। उसके बाद दोनो पक्षों को थाने पर लाया गया। एसओ ने बताया कि दोनो पक्ष के लोग थाने पर पहुंच कर आपस में सुलह समझौता कर लिया। किसी ने कार्रवाई के लिए तहरीर नही दी है।