फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ग्राम प्रधान समेत चार पर केस दर्ज1

ग्राम प्रधान समेत चार पर केस दर्ज1

Wed, 05 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत चार पर केस दर्ज1
ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

बखिरा। प्राथमिक विद्यालय कोइलभार के प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर विद्यालय परिसर में मारपीट करने व जानमाल की धमकी का आरोप लगाया है। इस मामले में बखिरा पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोहरसन गांव निवासी मिन्नतुल्लाह पुत्र अब्दुल्लाह कोइलभार प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर हैं। हेडमास्टर व ग्राम प्रधान जसीमुन्नीशां का मिड डे मील के संयुक्त बैंक खाता है। हेडमास्टर के अनुसार बीते 11 माह से ग्राम प्रधान मिड डे मील खाते से कन्वर्जन कास्ट निकालने में आनाकानी कर रही हैं। हेडमास्टर का आरोप है कि चार सितंबर को खाते से रकम निकालने की बात पर ग्राम प्रधान ने अपने सहयोगियों के साथ विद्यालय परिसर में पहुंचीं और उनकी पिटाई के बाद जान माल की धमकी देते हुए चली गईं। इस संबंध में एसओ सदानंद सिंह ने बताया कि वादी प्रधानाध्यापक की तहरीर पर ग्राम प्रधान कोइलभार जसीमुन्नीशां, जुबेर अहमद, अखलाक व मोहम्मद यूसुफ के खिलाफ लोक सेवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने आदि का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed