फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के दशहरा निवासी छात्र अपनी बूआ को गया था पहुंचाने

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के दशहरा निवासी छात्र अपनी बूआ को गया था पहुंचाने

Mon, 19 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के दशहरा निवासी छात्र अपनी बूआ को गया था पहुंचाने
सड़क के किनारे मिला छात्र का शव
विज्ञापन

धनघटा।
महुली क्षेत्र के कुरसुरी गांव के पास सड़क के किनारे सोमवार को एक छात्र का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की जेब से मिले कार्ड से उसकी पहचान शुभम राय निवासी दशहरा कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। घरवालों ने छात्र की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की। इस दौरान घरवालों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
कोतवाली क्षेत्र के दशहरा गांव निवासी 19 वर्षीय शुभम राय पुत्र कपिलदेव राय सोमवार की सुबह घर से अपनी बुआ गायत्री देवी पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम राय को बाइक पर बैठा कर उनके घर धनघटा क्षेत्र के देखौता गांव पहुंचाने ले गया था। बुआ के घर से अपने घर वापस जाने की बात कह कर निकला था। वह कुरसुरी गांव के पास संदिग्ध अवस्था में गिरा पड़ा था। रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना 108 नंबर एंबुलेंस के साथ ही यूपी 100 पुलिस टीम को भी दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो शुभम राय को मृत पाया गया। डॉयल 100 पुलिस टीम ने उसकी जेब में मौजूद प्रपत्रों से उसकी पहचान की और परिजनों को घटना की सूचना दी। शुभम की दाहिनी आंख के पास सुराख का निशान नजर आ रहा था। इससे हुए रक्तस्राव को मौत का कारण माना जा रहा था। मौके पर घरवाले भी पहुंच गए। सड़क पर ही देर तक शव पडे़ रहने के कारण मुखलिसपुर चौकी पुलिस से घरवालों की तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे घरवालों ने शुभम की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
धनघटा। कोतवाली खलीलाबाद के दशहरा निवासी कपिलदेव राय का परिवार खेती पर निर्भर है। 28 वर्षीय चंदन, 19 वर्षीय शुभम और 17 वर्षीय शिवम के अलावा 15 वर्षीय पुत्री पिंकी के साथ परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा था। इसी वर्ष शुभम के इंटर अंतिम वर्ष की परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने की उम्मीद में उसे किसी बडे़ शहर में उच्च शिक्षा ग्रहण कराने का मां-बाप का सपना अधूरा रह गया। मां सुनीता राय, बहन पिंकी और बुआ गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल था। हालात और परिस्थितियों के आधार पर घरवाले शुभम की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरे में मिली युवती की लाश
हैंसर (संतकबीरनगर)।
धनघटा क्षेत्र के रमजगला गांव के पास बकैनिहा ताल के किनारे सोमवार की दोपहर में एक बोरी में युवती की लाश मिली। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त रमजगला गांव निवासी तूफानी की 18 वर्षीय बेटी दुर्गावती के रूप में हुई। युवती के बाएं हाथ में और गले में चोट के निशान थे। कुछ लोग जहां उसकी मौत का कारण हत्या बता रहे थे तो कुछ आत्महत्या किए जाने की भी चर्चा कर रहे थे।
ताल के किनारे एक बोरी में कुछ भरा देखकर चरवाहे शोर मचाए तो आसपास के तमाम लोग वहां पहुंच गए। जिस जगह लाश थी, उससे थोड़ी ही दूर पर एक पेड़ पर साड़ी लटक रही थी। उससे लोगों ने आशंका जताई कि लाश पेड़ में टंगी साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। बाद में उतार कर बोरी में भरी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोलवाई तो उसमें युवती की लाश मिली। थोड़ी ही देर में पुलिस रमजगला गांव में पहुंच कर तूफानी के घर पूछताछ की तो पता चला कि शव उसकी बेटी दुर्गावती का है। दुर्गावती की मौत की वजह को लेकर तमाम तरह के सवाल उठने लगे। मौके से पुलिस को सिमकार्ड भी मिला है। इधर, एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि युवती के पिता तूफानी ने बताया कि वह ससुराल चले गए थे। खबर पर घर पहुंचे हैं। आगे बताया कि उसकी बेटी का गांव के ही एक युवक से संबंध हो गया था। इस पर बेटी को डांटा तो उसने नाराज होकर पेड़ में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बदनामी के डर से बेटी के शव को बोरी में भर कर अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। इसी दौरान चरवाहों ने देख लिया तो शव को छोड़ कर भाग गए। आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति साफ होगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी हेमराज मीणा भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

वृद्ध की लाश मिली
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम गगोवर्धन घाट के पास कुआनो नदी पर बने पुल पर सोमवार की शाम एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया । धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रजापतिपुर निवासी दुलारी पत्नी बालेश्वर मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। रविवार की सुबह से ही वह घर से गायब हो गई थी। परिजनों का कहना है कि आसपास के गांवों में तलाश की जा रही थी। दोपहर को महिला कटार चौराहे पर चाय-समोसा खा कर गायघाट की तरफ पुल के किनारे पर बैठी थी। अचानक बैठे-बैठे ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने जब महिला को मृत देखा तो महुली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुखलिसपुर चौकी पुलिस ने जब महिला की पहचान कराई तो वह प्रजापतिपुर की निवासी निकली। सूचना पर उसके बेटे हेटेलाल को पुलिस ने शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed