{"_id":"5ba9205f867a557ecb2eb986","slug":"141537810527-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में छात्र की मौत
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में छात्र की मौत, दोस्त घायल
- कोतवाली खलीलाबाद के कांटे चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित कांटे चौराहे के समीप रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
कोतवाली क्षेत्र के कुर्थिया निवासी विजय बहादुर (22) पुत्र शत्रुघ्न और उसी गांव के रहने वाले अपने दोस्त धर्मवीर के साथ बाइक से खलीलाबाद से वापस अपने घर जा रहे थे। अभी वे कांटे चौराहे से आगे बढ़े ही थे कि पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़ेे। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने विजय बहादुर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धर्मवीर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। विजय बहादुर की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक विजय बहादुर के पिता शत्रुघ्न ने बताया कि उनका बेटा इंटरमीडिएट का छात्र था। विजय बहादुर की मौत से उसकी मां सुगना देवी बदहवास थी। पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्तेदार व गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।