फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी पर 12 हजार इनाम था घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को धर्मसिंहवा पुलिस ने अतरीनानकार पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर 12 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। गिरोह के सदस्यों ने क्षेत्र के नौजवानों से नौकरी के नाम पर करीब 16 लाख की ठगी की थी। यह गिरोह बस्ती और संतकबीरनगर में भी ठगी कर चुका है।

एसओ सौदागर राय ने बताया कि क्षेत्र के गौरीराई गांव निवासी रामनगीना राय और क्षेत्र के मोहम्मद सालिम, देशदीपक, पांडे, रामबचन, हेतराम, प्रिंस शुक्ला, प्रतिमा राय, गंगेश्वरी राय, रंजीत कुमार सोनी आदि की तहरीर पर आठ जुलाई-2018 को कुछ लोगों के खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में 16 लाख 24 हजार रुपये की ठगी की गई थी। कूटरचित तरीके से एक विभाग का नियुक्ति पत्र भी दिया गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी रमेंश चंद्र अतरीनानकार पुलिया के पास मौजूद है और बाहर भागने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा है। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 12 हजार का इनाम घोषित था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed