फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जालसाज ने एटीएम से निकाल लिया 49000 रुपये

जालसाज ने एटीएम से निकाल लिया 49000 रुपये

Sat, 02 Sep 2017 06:31 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
जालसाज ने एटीएम से निकाल लिया 49000 रुपये
संतकबीनगर। बखिरा क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र के एटीएम का कोड चुपके से पता करके जालसाज ने उसके खाते से 49000 रुपये निकाल लिए। मामला पता चलने पर छात्र बैंक से लेकर कोतवाली पुलिस का चक्कर लगा रहा है। शनिवार को कोतवाली पहुंचे बखिरा क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र शिव नरायन ने बताया कि वह स्टेशन रोड पर किराए का कमरा लेकर रहते है और पढ़ाई करते है। कमरे में उसके साथ एक और व्यक्ति रहता है। उस व्यक्ति के गांव के कुछ लोग कमरे पर आते रहते है। आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके एटीएम का कोड चुपके से पता करके खाते से 49000 रुपये निकाल लिया। 21 अगस्त को जब वह खाते से पैसा निकाले गया तो उसे मामले की जानकारी हुई। तभी से वह बैंक और पुलिस का चक्कर लगा रहा है। पीड़ित ने कोतवाल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। कोतवाल वीरेेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed