फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोप

सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोप

Mon, 18 Mar 2019 11:27 PM IST
Rakesh Pandey राकेश पांडेय
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोप
सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोप
विज्ञापन

किशोरी की मां ने एसपी को दिया प्रार्थना पत्र
धनघटा क्षेत्र के एक गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बगल के गांव के तीन युवकों पर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना नौ मार्च की बताई जा रही है।

शिकायतकर्ता महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि नौ मार्च की शाम को 16 वर्षीय बेटी भैंस का चारा लेकर बाग में जा रही थी। रास्ते में बगल के गांव निवासी तीन युवकों ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और मुंह दबाकर खेतों की तरफ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे गांव के लोगों के मोबाइल पर भेज दिया। आरोपियों ने बेटी तथा छोटे बेटे की हत्या की भी धमकी दी थी। बेटी को साथ लेकर वह धनघटा थाने पर गई थी, लेकिन वहां उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में एसओ धनघटा रणधीर मिश्र ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है, जिस वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है अभी उसका कोई सुबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed