{"_id":"59f21a614f1c1bdb538b94be","slug":"101509038689-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने दर्जी की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो पलटने दर्जी की मौत, पांच घायल
Thu, 26 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के झिंगुरापार गांव निवासी मृतक अजीजूर्रहमान के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amarujala
Link Copied
धनघटा (संतकबीरनगर)। रामजानकी मार्ग पर पारा चौराहे के निकट गुरूवार को अनियंत्रित होकर टेंपों पलट जाने से जहां एक दर्जी की मौत हो गई, वहीं उसके परिवार के पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना से गांव के लोग गमगीन हो गए। महुली क्षेत्र के झिंगुरापार गांव निवासी 40 वर्षीय अजीजुर्रहमान उर्फ पप्पू पुत्र मुहम्मद हनीफ मुंबई में रहकर दर्जी का काम करते थे। करीब दो साल से वह गांव पर ही रह रहे थे। गुरूवार को धनघटा क्षेत्र के हडिया गांव में अपने बहनोई रमजान के घर अपनी भांजी की छेकाई के रश्म में शामिल होने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टेंपों रिजर्व कर जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर पारा चौराहे के पास टेंपों अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार अजीजुर्रहमान उर्फ पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि साथ में जा रहे बहनोई रमजान, भुट्टू, और तीन महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। टेंपों में सवार चार बच्चों को खरोच तक नहीं आई। तत्काल परिजन अजीजुर्रहमान उर्फ पप्पू को लेकर सीएचसी मलौली गए। बहनोई रमजान ने बताया कि मलौली में जांच के बाद डॉक्टर ने एक्स-रे कराने के लिए धनघटा भेज दिया। धनघटा एक्स-रे कराने के बाद वह सीएचसी मलौली गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खलीलाबाद जाते दौरान रास्ते में पप्पू की मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी नाथनगर ले गए,जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। देर शाम शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।