फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in women

Sant Kabir Nagar News: विधवा बहू से दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर पीटा

Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime in women
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला से उसके ससुर ने दुष्कर्म करने की रविवार को कोशिश की। विरोध करने पर उसे अपशब्द कहते हुए लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और घर से भगाने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर देर शाम पुलिस ने आरोपी ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति का देहांत होने के बाद उसके ससुर नाजायज संबंध बनाने की कोशिश करते हैं। मना करने पर उसे घर से भगाने लगते हैं। आरोप है कि रविवार को ससुर उसके नाजायज संबंध बनाने की दबाव डाला, जब मना किया तो उसे लाठी, डंडे से मारापीटा और घर से भगाने लगे। इसमें परिवार के एक और सदस्य ससुर का साथ देते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उसे घर से भगाने के साथ झूठा आरोप लगाकर फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़िता देर शाम कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारने-पीटने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed