फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in women

Sant Kabir Nagar News: कमरे में घुसकर महिला से की छेड़खानी

Fri, 02 Jun 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime in women
संतकबीरनगर। शहर में रहने वाली महिला के कमरे में घुस कर पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। ऐसा आरोप लगाकर पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला एक फैक्ट्री में काम करके बच्चों की परवरिश कर रही है। आरोप है कि जिस मकान में वह किराएदार है, उसी मकान में गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र का रहने वाला युवक भी रहता है। युवक उसके ऊपर गलत नीयत रखता है। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे आरोपी युवक शराब के नशे में उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ मनमानी करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसके बच्चे भी जग गए। आरोपी उसे जानमाल की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed