{"_id":"647f72366676db4fc60d2036","slug":"crime-in-merridge-party-khalilabad-news-c-7-1-196237-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जाम लगाने पर पुलिस ने पीटा, बाद में कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जाम लगाने पर पुलिस ने पीटा, बाद में कराई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली चौराहे पर सोमवार की रात मामूली बात को लेकर दूल्हे और बरातियों को रंगबाजी करना काफी महंगा पड़ गया। नाराज लोगों ने दूल्हा, सहबाला व बरातियों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा समेत कुछ बरातियों को हिरासत में ले लिया। थाने में काफी मान मनौव्वल और माफीनामा के बाद पुलिस ने छोड़ा, तब जाकर बरात लड़की के दरवाजे पर पहुंच सकी।
हुआ यूं कि गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र से एक गांव से एक बरात महुली क्षेत्र के एक गांव जा रही थी। बरात जैसे ही महुली चौराहे पहुंची, दूल्हे की कार को चालक ने चौराहे पर बेतरतीब तरीके से खड़ी कर दी। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा कि जब लोगों ने एतराज किया तो सादी वर्दी में मौजूद एक पुलिस कर्मी जाम खुलवाने का प्रयास करने लगा। दूल्हे की कार को थोड़ा पीछे करने की बात कही।
यह बात दूल्हा और उसके साथ मौजूद लोगों काे नागवार लगी। अचानक कार से दूल्हा अपने भाई के साथ नीचे उतरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान बरात पक्ष के लोग सिपाही से वाहन पीछे की बात को लेकर बहस करने लगे। दूल्हे के साथ कुछ बराती सादे कपड़ों में मौजूद सिपाही और कुछ स्थानीय युवकों से हाथापाई करने लगे। यह नजारा देख महुली चौराहे पर मौजूद लोगों का सब्र टूट गया। रंगबाजी कर रहे दूल्हा, सहबाला के अलावा कुछ बरातियों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। दूल्हा, सहबला बरातियों को थाने ले आई। बराती पक्ष के लोगों के जरिये माफी मांगने और शादी में अड़चन न पड़े, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।