{"_id":"64fcc5aada76ebaae40c7584","slug":"crime-in-firing-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-2676-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाद में दोस्त ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाद में दोस्त ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 10 Sep 2023 07:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 07:34 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल सोनू का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज।संवाद
संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के रसहरा गांव में रविवार देर शाम पार्वती मंदिर के पास दोस्त ने युवक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। घायल को लोग जिला अस्पताल ले गए,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पर प्रभारी एसपी,सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई।
प्रभारी एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रसहरा निवासी सोनू (28) पुत्र हनुमान को देर शाम गांव के ही एक युवक ने पार्वती मंदिर के पास गोली मार दी। गोली सोनू के बाएं कंधे पर लगी। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़ित परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि घायल सोनू और गांव का ब्यास मुनि गहरे दोस्त हैं। शाम को दोनों एक साथ शराब पीने गए थे। उसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि व्यास मुनि ने सोनू को गोली मार दी। गोली सोनू के बाएं कंधे पर लगी।
विज्ञापन
पीड़ित परिजन विवाद की वजह नहीं बता पाए हैं। पीड़ित परिजनों ने गोली मारने का आरोप व्यास मुनि पर मढ़ते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।