फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime case investigation

Sant Kabir Nagar News: मुझे उस घड़ी इंतजार... जब बेटे के कातिलों को मिलेगी सजा

Mon, 11 Sep 2023 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime case investigation
चोलखरी गांव निवासी मृतक बंटी का फाइल फोटो।
धनघटा। तीन साल पहले महुली क्षेत्र के चोलखरी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की उसके जन्मदिन पर हत्या कर दी गई थी, जबकि पूर्व प्रधान की पत्नी, मामा समेत सात लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस वारदात में कुल आठ लोग आरोपी बनाए गए थे, जिसमें से तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जबकि पांच अन्य आरोपी अभी जेल में निरुद्ध हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि मुझे बस उस घड़ी का इंतजार है, जब बेटे के कातिलों को सजा मिलेगी।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के चोलखरी गांव निवासी पूर्व प्रधान ओमप्रकाश के मझले बेटे बंटी आर्या (19) का 26 जुलाई 2020 को जन्मदिन था। सभी नाते- रिश्तेदार उनके घर पर जुटे थे। शाम करीब सात बजे उनके बेटे बंटी आर्या के जन्मदिन की तैयारी चल ही रही थी। उसी दौरान कुछ लोग उनके घर में घुसकर पीट-पीट कर बेटे बंटी की हत्या कर दी। बचाव में पहुंची मां सुशीला देवी, मामा लालधर, राम सिधारे, मामी राजमती, अनुदेवी, ममेरा भाई सेंपी आर्या और एक वृद्धा को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामपाल, यादव, रविकांत, राम अचल यादव, हरिओम, राम अधीन यादव और कुछ अज्ञात पर बलवा, मारपीट, हत्या और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के वक्त वह प्रधान थे। बाद में ओमप्रकाश के बयान के आधार पर पुलिस ने विवेचना में मोहबरी डडवा गांव निवासी मनोज यादव, गौरा गांव निवासी आकाश चौधरी व मदन यादव का भी नाम केस में बढ़ाया था। सभी आरोपी जेल भेजे गए। इसमें आरोपी आकाश चौधरी और मदन यादव को उच्च न्यायालय से एक साल पहले जमानत मिल गई थी, जबकि आरोपी मनोज यादव को तीन महीने पहले जमानत मिली है, जबकि अन्य आरोपी अभी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि उसके चार बेटे थे, जिसमें बंटी आर्या मझला था। बंटी सिविल सेवा में जाना चाहता था। परिवार को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन चुनावी अदावत में आरोपियों ने बेटे की हत्या कर दी। घटना से उसके तीन अन्य बेटे प्रिंस आर्या, मोंटी आर्या और नितिन आर्या की एक साल तक पढ़ाई प्रभावित रही। घर की माली हालत बिगड़ गई। उसने राजनीति भी छोड़ दी। उसकी जिंदगी का सिर्फ एक ही मकसद है कि बेटे के कातिलों को कड़ी सजा मिले। उसी वक्त का उन्हें इंतजार है। पीड़ित के अधिवक्ता ने बताया कि मुकदमा गवाही में है।

-------
जेल में बंद रामअधीन की पत्नी चुनी गई है प्रधान
इस बार चोलखरी ग्राम पंचायत में प्रधान की सीट पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित थी। आरोपी राम अधीन की पत्नी गुड्डी देवी प्रधान चुनी गई। आरोपी राम अधीन अभी जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed