{"_id":"697fbd78227671368c034e61","slug":"cricket-sandekhurd-defeated-soharwalia-team-by-40-runs-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-145341-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : सांड़ेखुर्द ने सोहरवलिया की टीम को 40 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : सांड़ेखुर्द ने सोहरवलिया की टीम को 40 रन से हराया
Mon, 02 Feb 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
मिश्रवलिया मिश्र में कैनवस बाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि
मेंहदावल। विकास खंड के मिश्रौलिया मिश्र ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मईला में नव युवक क्रिकेट क्लब द्वारा कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच में सांड़ेखुर्द ने सोहरवलिया को 40 रन से हरा दिया।
क्रिकेट मैच दस ओवरों का खेला गया। जिसमें सांड़ेखुर्द की टीम ने निर्धारित ओवर में 110 रन बनाया। जिसमें सिंटू ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली। जिसके जवाब में सोहर वलिया की टीम ने मात्र 70 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए सिंटू को कमेटी द्वारा मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच का उद्घाटन समाजसेवी शैलेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कछार क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराना एक पुनीत कार्य है। इससे यहां के खिलाड़ियों के प्रतिभा का पता चलेगा तथा जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर मिश्र, अनुपम मिश्र, अजीत ऊर्फ काजू यादव, शैलेंद्र यादव,पिंटू निषाद, बेचू निषाद, गुलशन कुमार, बृजेश कुमार, विजय प्रकाश, हजरत अली, अच्छेलाल, विकास कुमार, गोविंद आदि मौजूद रहे।