{"_id":"695d692be06c13cf0e0e1deb","slug":"cricket-dharamsinghwa-defeated-sade-khurd-by-nine-runs-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-143986-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : धर्मसिंहवा ने साड़े खुर्द को नौ रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : धर्मसिंहवा ने साड़े खुर्द को नौ रन से हराया
Wed, 07 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा के मेंहदूपार में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी-संवाद
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन धर्मसिंहवा की टीम ने साड़े खुर्द की टीम को नौ रन से हरा दिया। जबकि दूसरी पाली के मैच में मेंहदूपार की टीम ने रैधरपार को छह विकेट से पराजित किया।
तीसरे दिन के मैच में धर्मसिंहवा व साड़े खुर्द की टीम का मुकाबला हुआ। 10 ओवर के मैच में धर्मसिंहवा की टीम ने सात विकेट खोकर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए साड़े खुर्द की टीम आठ विकेट पर 81 रन ही बना पाई। 46 रन का योगदान देने वाले धर्मसिंहवा के खिलाड़ी अमन राय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरी प्रतियोगिता में रैधरपार की टीम ने निर्धारित ओवर में 72 रन बनाए जबकि मेंहदूपार की टीम ने 5 विकेट खोकर 74 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान देवेश पांडेय, हरिओम शुक्ला, विपिन कुमार, शिवम पांडेय, अरुण शर्मा, विष्णु स्वरूप आदि मौजूद रहे।