फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cricket: Dhanghata in senior and team of Mehndawal tehsil champion in junior.

क्रिकेट : सीनियर में धनघटा तो जूनियर में मेंहदावल तहसील की टीम चैंपियन

Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Dhanghata in senior and team of Mehndawal tehsil champion in junior.
संतकबीरनगर। 26वीं माध्यमिक विद्यालयीय तहसील एवं जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को कांशीराम स्पोर्ट स्टेडियम खलीलाबाद में हुआ। इसमें सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में धनघटा तहसील विजेता और खलीलाबाद तहसील उप विजेता रही। इसी तरह से जूनियर बालक वर्ग में मेंहदावल तहसील विजेता और खलीलाबाद तहसील उप विजेता रही।
विज्ञापन

तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में राजकीय इंटर काॅलेज बनौली विजेता रहा, जबकि एचआर इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। इसी तरह सीनियर बालक वर्ग में नेहरू कृषक इंटर कॉलेज विजेता रहा और हीरालाल इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, हीरालाल इंटर कॉलज, नेहरू कृषक इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज बनौली, एनआईसी मूड़ाडीहाबेग, वेणी माधव गोपी नाथ इंटर कॉलेज बखिरा, बाबा बासुदेव इंटर कॉलेज अलीनगर शामिल रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने किया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने खिलाड़ियों को ट्राफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों का आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य युनूस अख्तर ने किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन खेल शिक्षक जोखू प्रसाद के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर अनिरुद्ध त्रिपाठी, संजय द्विवेदी मो उमर सिद्दीकी, गिरिजानंद यादव, अब्दुल मुद्दासिर खान, विवेकानंद यादव, दिवाकर उपाध्याय, मौलेन्दु, सुधीर, कमलेश यादव, सविता यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed