फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Crackdown on those installing modified silencers

Sant Kabir Nagar News: माॅडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर सख्ती

Thu, 23 Jul 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on those installing modified silencers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने जिले में माॅडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने वाहन एजेंसी का निरीक्षण कर माॅडिफाइड साइलेंसर की बिक्री और फिटिंग न करने के निर्देश दिए।
साथ ही वाहन चालकों को बताया कि ऐसे साइलेंसर का प्रयोग कानूनन अपराध है और इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ आम लोगों को परेशानी होती है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से कहा कि किसी भी वाहन में नियमों के विपरीत माॅडिफाइड साइलेंसर न लगाएं और न ही उसकी बिक्री करें। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग की टीम ने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा स्वीकृत साइलेंसर का ही प्रयोग करें। अधिकारियों ने बताया कि तेज आवाज करने वाले माॅडिफाइड साइलेंसर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed