फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   covid hospital repaired

कोरोना का भय : कोविड अस्पताल की शुरू हुई मरम्मत

Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
covid hospital repaired
फोटो है
विज्ञापन


सीएमओ ने किया था निरीक्षण, लगाई थी फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। देश में कोविड के बढ़ रहे मामले को देखते हुए जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। जिला अस्पताल में एमसीएच विंग को जहां सक्रिय किया गया है, वहीं नवनिर्मित 32 बेड के कोविड अस्पताल का दरवाजा और बिजली व्यवस्था खराब मिलने पर सीएमओ ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई थी। इसकी खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। उसके बाद कार्यदायी संस्था ने बृहस्पतिवार को फाटक के साथ ही तीन फेस की बिजली की सप्लाई का कार्य कराया। अस्पताल के दो दिन में सक्रिय किए जाने की बात अधिकारी बता रहे हैं।
कोविड के नए वैरियंट को देखते हुए जिले के अस्पतालों को सक्रिय किया जा रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में पहले से 100 बेड का कोविड एल-टू अस्पताल संचालित है। अस्पताल की इमरजेंसी के पास 32 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। इसमें एमसीएच विंग में चल रहे अस्पताल को शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया तो वहां पर दरवाजा लटकता हुआ मिला। इसके साथ ही अस्पताल में एक फेस की बिजली सप्लाई होते मिली। अमर उजाला ने 20 दिसंबर के अंक में कोविड अस्पताल अधूरा देख भड़के सीएमओ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसको संज्ञान में लेते हुए कार्यदायी संस्था ने बृहस्पतिवार को अस्पताल की मरम्मत कराई। दरवाजे को सही कराया। इसके साथ ही ऑक्सीजन पाइप के अलावा तीन फेस की बिजली सप्लाई चालू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 32 बेड के कोविड अस्पताल को तीन दिन के अंदर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed