फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Council schools in urban areas will be hi-tech with Rs 2 crores

Sant Kabir Nagar News: दो करोड़ से नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय होंगे हाईटेक

Tue, 17 Oct 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Council schools in urban areas will be hi-tech with Rs 2 crores
धनघटा। एक वर्ष पहले ग्राम से नगर पंचायत में शामिल प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए नगर पंचायत ने कार्य योजना तैयार की है। प्रथम चरण में नगर पंचायत के छह विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उसके बाद धीरे-धीरे नगर पंचायत के 25 विद्यालय हाईटेक होंगे।
विज्ञापन


पिछले वर्ष जुलाई में विकास खंड हैंसर बाजार के 14 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देकर हैंसर बाजार धनघटा का सृजन किया गया। इसमें 25 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। हालांकि इसके पहले ग्राम पंचायत के जरिये समस्त विद्यालयों का कायाकल्प करने के नाम पर भारी भरकम धन खर्च किया गया, लेकिन वह शासन के मानक पर खरा नहीं उतरे। प्राथमिक विद्यालय मलौली, परसा कला, परसा खुर्द, मिठना सिठना, ठाकुराडाडी, बंडा बाजार, हरेवा, कुरमौल, सोनाडी, हैंसर बाजार, सोनडीहा समेत 25 विद्यालय ऐसे हैं, जहां अधिकतर विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है। कुर्सी मेज का इंतजाम नहीं है, शौचालय नहीं है। पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है। भवन जर्जर पड़ा है। इंटरलॉकिंग नहीं है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने का जिम्मा अब नगर पंचायत उठाएगी। एक विद्यालय पर करीब 35 लाख रुपये खर्च करके उन्हें कॉन्वेंट स्कूलों से भी बेहतर बनाया जाएगा। विद्यालयों में चहारदीवारी न से सर्वाधिक परेशानी शिक्षकों और बच्चों को उठानी पड़ रही है। चहारदीवारी के निर्माण की मांग करते हुए प्रधानाध्यापक कई बार पत्राचार भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

प्रथम चरण में इन विद्यालयों का होगा कायाकल्प

मलौली, परसा कला, परसा खुर्द, मिठना सिठना, ठाकुराडाडी, बंडा बाजार। इन विद्यालयों पर दो करोड़ रुपये होंगे खर्च।

--

नगर पंचायत में कुल 25 प्राथमिक विद्यालय हैं। जहां चहारदीवारी, भवन की मरम्मत, कुर्सी मेज का इंतजाम, शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाना है। प्रथम चरण में छह विद्यालयों का कायाकल्प करने के लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। करीब दो करोड़ रुपये छह विद्यालयों के कार्य में खर्च होंगे। जल्द ही पत्रावली जिलाधिकारी के समक्ष पेश की जाएगी। उसके बाद मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। धीरे-धीरे सभी विद्यालयों को सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस कार्य पर आकांक्षी और राज्य वित्त मद से धन खर्च किए जाएंगे। -उमेश चंद्र पासी, ईओ नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed