{"_id":"67cb40a4d36a13631507d667","slug":"corporation-is-busy-in-preparations-for-uninterrupted-power-supply-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-129600-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारियाें में जुटा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारियाें में जुटा निगम
Sat, 08 Mar 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। इसके लिए विद्युत निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत जहां जर्जर पोल व तारों को बदलने के कार्य में तेजी आई है वहीं ढीले तारों को कसने के साथ ही पेड़ों की डालियां काटी जा रही हैं।
होली के त्योहार व गर्मी को देखते हुए विद्युत निगम ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके मद्देनजर शहर में बिजली के जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य तेज कर दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में भी जर्जर तारों व पोल को बदला गया है।
इसके साथ ही विभिन्न मोहल्लों में ढीले तारों को कसने का कार्य कराया जा रहा है ताकि लोकल फाल्ट की समस्या दूर हो सके। विद्युत निगम ने पेड़ों की डालियों से सटकर गए तारों को व्यवस्थित करने के लिए भी कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
इसके लिए पेड़ों की डालियों को भी काटा जा रहा है, ताकि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने पाए। विद्युत निगम की मंशा है कि होली के त्योहार पर उपभोक्ताओं निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो सके। शहर के निवासी उमेश कुमार, संजय गुप्ता आदि ने कहा कि जर्जर तार व पोल बदलने के कार्य में तेजी आई है।
इससे उम्मीद है कि होली के त्योहार और गर्मी में लोगों को बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएंगी।