फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Coordination program organized among vegetable seed producing and distributing companies

Sant Kabir Nagar News: सब्जी बीज उत्पादक और वितरक कंपनियों में समन्वय कार्यक्रम आयोजित

Wed, 05 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Coordination program organized among vegetable seed producing and distributing companies
संतकबीरनगर। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को किसानों एवं सब्जी बीज उत्पादक और वितरक कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच समन्वय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 19 बीज कंपनियों के वितरकों के साथ ही किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत शाकभाजी एवं अन्य कार्यक्रमों के बीज चयन के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कृषक एवं कंपनियों के बीच गेट टू-गेदर के आयोजन की व्यवस्था की गई है। जिसमें कृषक अपनी इच्छानुसार बीज के लिए शासन द्वारा नामित 19 कंपनियों की सब्जी बीज प्रजातियों का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में इंडो अमेरिकन, बापना सीड्स, कलश सीड्स, ट्रोपिका सीड्स, कावेरी सीड्स इत्यादि के प्रतिनिधियों द्वारा अपने कंपनी के सब्जी बीज प्रजातियों के बारे में कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित कृषकों के द्वारा करेला, खीरा, मिर्च, टमाटर, तरोई, लौकी, तरबूज इत्यादि बीजों की मांग की गई, जिसके अनुसार कंपनियों द्वारा बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed