Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Convict sentenced to imprisonment until the rising of the court in an old assault case.

Sant Kabir Nagar News: साल पुराने मारपीट के मामले में दोषी को अदालत उठने तक की सजा

Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Convict sentenced to imprisonment until the rising of the court in an old assault case.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2001 में हुए मारपीट के मामले में ग्राम न्यायालय मेंहदावल ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए अदालत उठने तक खड़े रहने की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह का कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रानीपुर निवासी विजय कुमार ने 11 फरवरी 2001 को बखिरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि नरायनपुर निवासी तेज प्रकाश चौधरी ने उनके साथ मारपीट कर गाली-गलौज की। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

विवेचना तत्कालीन विवेचक उपनिरीक्षक फणींद्र सिंह यादव ने पूरी कर साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ग्राम न्यायालय मेंहदावल ने शुक्रवार को आरोपी को दोषी करार देते हुए न्यायालय उठने तक खड़े रहने की सजा तथा एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में आरोपी को एक माह का साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed