फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Contract workers staged a sit-in on the second day as well

संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना

Wed, 01 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Contract workers staged a sit-in on the second day as well
संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने बुधवार को दूसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान संविदा कर्मियों के विनियमितीकरण, वेतन पालिसी, रिक्त पदों पर स्थानांतरण आदि मांगों को उठाया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
संघ के जिलाध्यक्ष अभय त्रिपाठी ने कहा कि एनएचएम कर्मियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मी 10 साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं, लेकिन किसी को अभी तक नियमित नहीं किया गया। अल्प मानदेय में सभी एनएचएम कर्मी कार्य कर रहे हैं। जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा ने कहा कि एनएचएम कर्मियों का विनियमितीकरण और समायोजन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही वेतन पालिसी लाकर वेतन विसंगति का निराकरण किया जाए और रिक्त पदों पर अन्य जनपद में ट्रांसफर, कर्मचारियों के हित के लिए बीमा पॉलिसी लागू किया जाए। धरना में बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, आनंद मौर्या, डॉ. सलीम, डॉ. राजेश तिवारी, राजेश पांडेय, दीपक अवस्थी, राकेश यादव, हरिओम सिंह, सीमा शर्मा, डॉ. नम्रता, प्रियंका गुप्ता, स्मृति सिंह, प्रियंका, नेहा चौधरी, रंजना, सर्वजीत यादव, सुनील मौर्य, स्नेहलता, नंदनी राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed