{"_id":"64fe18d1537e1911040916d4","slug":"construction-work-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-2712-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धनघटा वासियों को जल जमाव की समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धनघटा वासियों को जल जमाव की समस्या से मिलेगी निजात
Mon, 11 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे धनघटा वासियों को अगले वर्ष बरसात में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रामजानकी मार्ग पर एनएच ने जहां नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, वहीं नगर पंचायत तीन किलोमीटर दूरी तक नाला बनवाने की कार्य योजना तैयार कर रही है।
धनघटा चौक के चारों तरफ सड़क किनारे और सड़क पर जलभराव होने से यहां के लोगों को बरसात के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यहां तक कि नौबत आई थी कि मुख्य चौक पर लोगों को घुटने तक पानी में घुसकर आना-जाना पड़ता था। धनघटा खलीलाबाद और रामजानकी मार्ग के उच्चीकरण का कार्य होने के बाद जलभराव से परेशानी कुछ कम तो जरूर हुई, लेकिन नाला न होने के कारण सड़क की दोनों पटरी पर पानी भर जाता था। इधर रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है, तो एनएच मार्ग के किनारे टेमा गांव के पास नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे रामजानकी मार्ग का पानी नाला के रास्ते आगे निकल जाएगा।
इधर उमरिया बाजार-धनघटा और धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था करने की तैयारी में नगर पंचायत जुट गया है। नगर पंचायत प्रशासन से जुड़े लोगों कहना है कि नगर पंचायत तीन किलोमीटर की लंबाई में नाला निर्माण करा कर पानी को ढढ़वा ताल में गिराएगा। यह काम बरसात समाप्त होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए जिस रास्ते नाला को निकालना है, जमीन चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
धनघटा में जल निकासी की समस्या बहुत दिन से बनी हुई है, जिसका समाधान नगर पंचायत के प्रमुखता में है। इसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। बरसात समाप्त होने के बाद नाला के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-रिंकू मणि अध्यक्ष, नगर पंचायत हैसर बाजार, धनघटा