फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of five hundred meter interlocking road started

Sant Kabir Nagar News: पैड़ी-सैथवलिया सुटेहरा मार्ग पर पांच सौ मीटर इंटरलाकिंग सड़क निर्माण शुरू

Fri, 29 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Construction of five hundred meter interlocking road started
सेमरियावां। ब्लाॅक के पैड़ी चौराहे पर बीएमसीटी मार्ग को जोड़ने वाली पैड़ी-सैथवलिया सुटेहरा सड़क पर पांच सौ मीटर तक इंटरलाकिंग कार्य शुरू हो गया है। शेष एक किलोमीटर मार्ग पर निर्माण कार्य के लिए लोगों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


पैड़ी-सैथवलिया सुटेहरा मार्ग लगभग डेड़ किलोमीटर लंबा है। सैथवलिया सुटेहरा गांव से लगभग पांच सौ मीटर तक इस मार्ग पर खड़ंजा है। लगभग एक किलोमीटर पिच मार्ग की गिट्टियां उखड़ गई हैं। पिच का नामोनिशान नहीं रह गया है। वर्ष 2019 में सुटेहरा गांव के किसान संग्राम सिंह ने मार्ग पर एक बाइक सवार को गड्ढे में फंसकर गिरते देखा तो सड़क के गड्ढों को भरने की ठान ली। लगभग पांच सौ मीटर सड़क के गड्ढों को भर भी दिया। उससे रास्ता सुगम बन गया। बाद में धीरे-धीरे मार्ग में फिर गड्ढे हो गए। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रामसाजी देवी ने सदर विधायक को पत्र लिखकर सड़क निर्माण के लिए अनुरोध किया था। सदर विधायक ने निधि से सुटेहरा गांव से लगभग पांच सौ मीटर तक सड़क पर इंटरलाकिंग कार्य शुरू करा दिया है। युवा समाज सेवी संग्राम सिंह ने बताया कि लगभग पांच सौ मीटर तक सड़क पर जहां तक खडंजा था, वहां तक विधायक की ओर से इंटरलाकिंग कार्य शुरू करा दिया गया है। लगभग एक किलोमीटर पिच सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। इसके निर्माण के लिए विधायक ने आश्वासन दिया है कि विभाग से काम के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed