{"_id":"69fb96080fedc85bfe0bd0c4","slug":"constable-suspended-for-submitting-false-report-on-complaint-received-on-igrs-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150137-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस पर मिली शिकायत में लगाई गलत रिपोर्ट, सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस पर मिली शिकायत में लगाई गलत रिपोर्ट, सिपाही निलंबित
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों, विशेषकर ''असंतुष्ट'' श्रेणी के प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित उप-निरीक्षकों तथा आरक्षियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान पोर्टल पर शिकयतों का निस्तारण लंबित रखने और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर एक आरक्षी को निलंबित कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण केवल कागजी खानापूर्ति नहीं होना चाहिए। शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान धरातल पर दिखना चाहिए। जिन प्रकरणों में शिकायतकर्ता पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं, उनकी पुनः गहनता से जांच की जाए । यदि जांच में शिथिलता पाई गई, तो संबंधित जांच अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। लंबित प्रार्थना पत्रों को तत्काल प्रभाव से समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने पर बल दिया गया। समीक्षा के दौरान थाना धनघटा पर तैनात आरक्षी गौतम कुमार (आईजीआरएस/बीट आरक्षी) द्वारा जनशिकायतों का निस्तारण लंबित रखा गया। एसपी से इसे काम में घोर लापरवाही माना। इसके कुछ और मामलों में शिथिलता पाई। इस पर आरक्षी गौतम कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि जनता की शिकायतों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण समाधान हमारी प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।