फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress busy strengthening the organization.

Sant Kabir Nagar News: संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

Sun, 19 Jul 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Congress busy strengthening the organization.
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को संगठन की मजबूती के लिए जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के पदाधिकारियों और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की तैयारियों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता सक्रियता से काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बूथ स्तर के संगठन का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मो. नजीर, सुनील कुमार पांडेय, शांति देवी, अरुण पांडेय, दयाशंकर चौधरी, अजय सिंह, फैजान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed