{"_id":"669184db00e62fef640804b4","slug":"complete-the-process-of-land-acquisition-and-compensation-from-farmers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-117564-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसानों से जमीन अधिग्रहण व प्रतिकरण की कार्रवाई करें पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसानों से जमीन अधिग्रहण व प्रतिकरण की कार्रवाई करें पूरी
Sat, 13 Jul 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे व नई रेल लाइन परियोजना की समीक्षा हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें जनपद से होकर गुजरने वाली गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना एनएच 227ए (रामजानकी मार्ग) एवं नई रेलवे लाइन परियोजना से संबंधित काश्तकारों से जमीन अधिग्रहण एवं प्रतिकर वितरण की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने परियोजनाओं के लिए आवश्यक भू-अर्जन एवं उसके सापेक्ष नियमानुसार प्रतिकर वितरण की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि काश्तकारों के जमीनों, परिसम्पत्तियों का नियमानुसार मूल्यांकन करवा कर प्रतिकर धनराशि प्रभावित काश्तकारों को यथा शीघ्र दे दी जाए। जिससे परियोजनाओं के प्रगति कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।
डीएम ने संबंधित एसडीएम एवं परियोजना के नोडल विभाग, अध्याप्ति निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार आपसी सामंजस्य बनाते हुए कार्याें को पूर्ण कर लिए जाएं। जिससे काश्तकारों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
डीएम ने उक्त परियोजनाओं के लिए भू अर्जन, प्रतिकर वितरण एवं अन्य संबंधित बिंदुओं पर चर्चा, कार्याें की प्रगति एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित रखने के दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद सीमा अन्तर्गत परियोजना के पूर्ण हो जाने तक बैठक कर इस संबंध में संबंधित विभागों द्वारा कृत कार्यवाहियों की समीक्षा की जाएगी।
इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एडीएम जय प्रकाश, अपर एसडीएम अरूण वर्मा, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव राय आदि मौजूद रहे।