{"_id":"67ec2c566bba45fe880d80c7","slug":"communicable-disease-control-campaign-started-promotional-vehicles-departed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-130654-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, रवाना हुए प्रचार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, रवाना हुए प्रचार वाहन
Tue, 01 Apr 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
विशेष संचारी रोग अभियान की जागरुकता के लिए निकले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ
संतकबीरनगर। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। सीएमओ कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव व सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया। इसके साथ ही विभिन्न सीएचसी व पीएचसी पर भी अभियान का शुभारंभ किया गया।
एक माह तक चलने वाले इस अभियान में कुल 16 विभागों को संचारी रोगों से निबटने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दो चरणों में चलने वाले इस अभियान में 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान टीबी, कुपोषण, बुखार, जेई, एईएस के मरीजों की खोजबीन की जाएगी। शासन के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की शुरूआत हुई है। यह अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा।
जिसमें फ्रंट लाइन वर्कर घर- घर दस्तक देंगी और वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी। इसकी निगरानी के लिए डब्लूएचओ व यूनिसेफ सहित अन्य संबंधी संस्थाओं को लगाया गया है। फ्रंड लाइन वर्कर दस्तक अभियान के दौरान घर-घर जाकर जेई, एईएस, क्षय रोगियों को चिन्हित करेंगी। तेज बुखार होने पर एंबुलेंस से नजदीकी सीएचची व पीएचसी पर भेजने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि टीमें घरों में कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिट्टी के गमले, पाट्स, टायर, फ्रीज के पीछे ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि की भी जांच करेंगी। इस अभियान में विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को संचारी रोग व हीट वेव से बचाव आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा।
डॉ. वीपी पांडेय, डॉ. एसडी ओझा, राकेश कुमार, डॉ. मुबारक अली, वेकटेश्वर पाठक, शशि चंद्र पांडेय, दीपक यादव, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सीएचसी खलीलाबाद से भी प्रचार वाहन को अधीक्षक डॉ. वरुणेश दूबे ने हरी झंडी दिखाया।