फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm will come tomorrow

सीएम के कार्यक्रम की तैयारी हुई तेज

Fri, 10 Sep 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
cm will come tomorrow
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर नवनिर्मित जिला जेल का निरीक्षण करती डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सीएम के कार्यक्रम की तैयारी हुई तेज
विज्ञापन

12 सितंबर को जिला जेल का लोकार्पण करने आएंगे सीएम
कार्यक्रम स्थल जिला जेल का निरीक्षण और बैठकों का पूरे दिन चला दौर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ 12 सितंबर को जिला जेल का लोकार्पण करने आएंगे। इसको लेकर शुक्रवार को डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल जिला जेल का निरीक्षण किया। परिसर की साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी लगाए गए। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
वर्ष 1997 में बस्ती जनपद से अलग होकर संतकबीरनगर जिला अस्तित्व में आया था। यहां जेल नहीं होने से जिले के बंदी बस्ती कारागार में निरुद्ध किए जाते हैं। यहां के बंदियों को कोर्ट में पेशी पर लाने के लिए प्रत्येक दिन पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। सरकारी वाहन और डीजल खर्च होता है। इसके साथ ही बंदियों के भागने का भी खतरा बना रहता है। बंदियों से मुलाकात करने के लिए उनके परिजनों और रिश्तेदारों को अधिक दूरी, समय और किराया खर्च करना पड़ता है। कोतवाली क्षेत्र के बनकटिया में जेल बनाए जाने के लिए शासन से करीब तीन साल पूर्व स्वीकृति मिली थी। तभी से निर्माण कार्य चल रहा था। अब जिला जेल बन कर तैयार हो गई है। जिला जेल का लोकार्पण करने के लिए 12 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे। इसकी सूचना शुक्रवार को प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र, पीडी डीडी शुक्ला और जेल अधीक्षक बस्ती दिलीप कुमार पांडेय आदि ने जिला जेल पहुंच कर निरीक्षण किया। डीएम ने परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी। डीपीआरओ करीब 100 सफाई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्य शुरू करा दिया। वहीं, दूसरी तरफ डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की जिम्मेदारी बांट दी। सीडीओ अतुल मिश्र ने विकास भवन में अलग से बैठक की। इसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, डीआईओएस आदि को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। परिसर में सजावट और रंगोली आदि बनाए जाने की भी बात कही। सरकारी अनुदान पर स्वरोजगार करने वाले उद्यमियों और शक्ति मिशन कार्यक्रम को सफल बनाने वाली महिलाओं को भी कार्यक्रम में बुलाने पर सहमति बनी। वहीं, दूसरी तरफ डीएम व एसपी ने पुलिस लाइन में हेलीपैड की व्यवस्था जांची। इसके साथ ही पुलिस ने रूटचार्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस लाइंस परिसर से लेकर जिला जेल के कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि 12 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में आएंगे और जिला जेल का लोकार्पण करेंगे। उसी के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां बांट दी गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, बस्ती जेल अधीक्षक एवं संतकबीरगनर के प्रभारी जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि बस्ती जेल में संतकबीरनगर के 470 बंदी निरुद्ध हैं। संतकबीरनगर जेल के लिए शासन ने जेलर गोविंद राम वर्मा की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही अभी तीन बंदी रक्षकों की नियुक्ति हुई है। 12 सितंबर को सीएम के जरिए जेल का लोकार्पण किया जाएगा। उसके बाद जो छोटी-मोटी कमियां रह गई है, उसे दूर कराया जाएगा। उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक बस्ती जेल में बंद यहां के बंदियों को संतकबीरनगर जेल में शिफ्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed