{"_id":"6293b9010161df467e6b284f","slug":"cm-inspection-of-kabir-chaura-khalilabad-news-gkp438584750","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जून तक पूरी कर लें सभी तैयारी : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जून तक पूरी कर लें सभी तैयारी : सीएम
विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा परिसर में डीएम से जानकारी लेते मुख्यमंत्री ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
दो जून तक पूरी कर लें सभी तैयारी : सीएम
- मुख्यमंत्री योगी ने कबीर चौरा पर कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर/संतकबीरनगर। पांच जून को राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कबीर चौरा पहुंचे। सीएम ने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। दो जून तक सभी तैयारी पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मगहर पहुंचे। सबसे पहले कबीर समाधि और मजार पर मत्था टेका। उसके बाद विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त सतर्कता बरती जाए। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के वक्त संतकबीर अकादमी एवं शोध संस्थान के सभागार में समय से लोग उपस्थित हो जाए। कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति संतकबीर की समाधि एवं मजार पर जाएंगे। उसके बाद वृक्षारोपण करेंगे तथा संत समागम को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही कबीर चौरा पर कराए गए विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
सीएम ने राष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए जा रहे हैलीपैड का निरीक्षण किया। संतकबीर समाधि स्थल, मजार, गुफा, नवनिर्मित संत कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान एवं संत कबीर न्यूरल पेटिंग दीर्घा इंटरप्रिटेशन सेंटर, एक्जिविशन हॉल आदि का हाल जाना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कबीर समाधि स्थल पर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम कराया जाए, इसके अलावा संस्कृति विभाग से समन्वय करके दो-तीन स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाए। लोगों के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जाए ताकि वह कार्यक्रम का प्रसारण देख सकें। साफ-सफाई के अलावा कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिए। इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, पूर्व विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन मगहर संगीता वर्मा, एडीजी अखिल कुमार, मंडलायुक्त बस्ती गोविंद राजू एनएस, आईजी बस्ती राजेश मोदक, डीएम दिव्या मित्तल, एसपी सोनम कुमार, एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
हाईवे पर बेतरतीब वाहन न खड़े हो : सीएम
सीएम ने लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना में मृतक यात्रियों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क पर और विशेष रुप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब वाहन खड़े न हो, इनको हटाया जाए। न मानने पर इनका चालान भी किया जाए। मानव जीवन की रक्षा के लिए यह आवश्यक है।
व्याख्यान कक्ष व बाहर हाल में लगेंगी 600 कुर्सियां
कबीचौरा परिसर में बनकर तैयार कबीर अकादमी के व्याख्यान कक्ष में कुल 300 लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएगी। जहां से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा बाहर हाल में 300 कुर्सियां लगाई जाएंगी।
एडीएम ने जिला सूचना अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सीएम का निरीक्षण कार्यक्रम था। इसमें जिला सूचना अधिकारी को अवगत कराया गया था कि सीएम के भ्रमण कार्यक्रम में स्थानीय मीडिया को आमंत्रित नहीं किया जाना था। सीएम के आगमन का जो प्रोटोकाल जारी हुआ था, उसे सूचना विभाग के कार्यालय के कार्मिक अनिल कुमार सिंह ने मीडिया ग्रुप पर प्रेषित किया था। इससे मीडिया कर्मियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।